Ranveer Singh के साथ बाजीराव मस्तानी के सेट पर हुआ कुछ ऐसा...

रणवीर सिंह ने संजय लीला भंसाली की फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' में पेशवा बाजीराव का रोल निभाया था

Update: 2021-06-10 13:39 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | रणवीर सिंह ने संजय लीला भंसाली की फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' में पेशवा बाजीराव का रोल निभाया था। वह फिल्म से जुड़ा डरावना अनुभव बता चुके हैं। उन्होंने बताया था कि उन्हें मराठा सेनापति बाजीराव का भूत दिखा था। यह घटना फिल्म की शूटिंग के वक्त हुई थी और रणवीर काफी डर गए थे। फिल्म में दीपिका पादुकोण भी थीं।

भूतों पर नहीं करते थे यकीन
फिल्म में दीपिका मस्तानी और प्रियंका चोपड़ा काशीबाई के रोल में थी। 2015 में रिलीज हुई इस फिल्म ने दुनियाभर में 300 करोड़ रुपये की कमाई की थी। Deccan Chronicle को 2015 में दिए गए एक इंटरव्यू में रणवीर ने बताय था कि ऐसा होने के पहले वह भूतों पर यकीन नहीं करते थे। वह बताते हैं, बहुत डरावना एक्सपीरिएंस था और मैं बुरी तरह डर गया था। मुझे ये शूट के सबसे कठिन दिनों के रूप में याद है। मुझे लगता है कि मैंने किसी की उपस्थिति महसूस की और किसी ने उनसे कहा कि यह वही (बाजीराव) हैं।
काले रंग की दीवार पर उभरी थी आकृति
रणवीर को लगता है कि उन्हें बाजीराव की आत्मा का अहसास हुआ था। एक हफ्ते बाद जब वह शावर ले रहे थे तो उनके दिमाग में आया, अगर उनका भूत आ गया या उनकी आत्मा वगैरह आ गई तो क्या होगा। पता नहीं मेरे दिमाग में ये सब क्यों आया। मगर पता नहीं क्या हुआ कि अगले हफ्ते ये सच में हो गया। उस दिन का शूट कठिन था और मैं प्रार्थना कर रहा था कि यह ठीक से हो जाए। सेट पर काले रंग की दीवार थी जिस पर सफेद रंग की धूल से बाजीराव का फिगर बन गया। इसमें पगड़ी, आंखें, नाक, मूछ और बाहें सबको दिख रहे थे। रणवीर ने इस बात से इनकार नहीं किया कि हो सकता है ये उनका दिमागी फितूर हो लेकिन ये भी माना कि उन्हें अंदर से ही महसूस हो रहा था।


Tags:    

Similar News