Soha Ali Khan Birthday: सोहा अली खान Soha Ali Khan न सिर्फ एक बेहतरीन एक्ट्रेस हैं बल्कि बॉलीवुड के अमीर घराने यानी पटौदी खानदान की छोटी बेटी भी हैं। सोहा मशहूर क्रिकेटर मंसूर अली खान पटौदी और दिग्गज एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर की बेटी हैं। उनके भाई सैफ अली खान हैं जो बी-टाउन के पॉपुलर एक्टर हैं। सोहा के जन्मदिन पर हम आपको उनकी निजी जिंदगी से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें बताने जा रहे हैं। ये जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। एक्ट्रेस फिल्मों के अलावा मॉडलिंग और ब्रांड एंडोर्समेंट के जरिए भी खूब कमाई करती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक सोहा की कुल नेट वर्थ करीब 166 करोड़ रुपये है।
आपको बता
दें कि सोहा अली खान ने एक्टर कुणाल खेमू से शादी की है। आज ये कपल एक बेटी इनाया खेमू के माता-पिता हैं। एक्ट्रेस का ये घर मुंबई के खार में लिंकिंग रोड की एक सोसाइटी में है। जिसकी तस्वीरें वो अक्सर सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। सोहा अली खान भले ही कम फिल्मों में नजर आती हों लेकिन एक्ट्रेस करोड़ों की मालकिन हैं। अपने करियर में वो अब तक 30 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आज यह अभिनेत्री एक फिल्म के लिए 5 करोड़ रुपये चार्ज करती है।
Tags: