एक्ट्रेस सोहा अली खान(Soha Ali Khan) इन दिनों बेशक फिल्मी दुनिया से दूर हैं, लेकिन वह अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से अक्सर लाइमलाइट में आती रहती हैं। अब वह अपने बदले हुए लुक के कारण चर्चा में आ गई हैं।

जैसा की सभी जानते हैं, बॉलीवुड के नवाब सैफ अली खान की बहन और एक्ट्रेस सोहा अली खान सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं। अपनी रोज़मर्रा की जिंदगी से वह आए दिन फैंस को रूबरू करवाती रहती हैं। इसी क्रम में अब उन्होंने अपनी एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह नए लुक में दिखाई दे रही हैं। दरअसल, सोहा अली खान ने पर्पल शेड का हेयर कलर करवाया है। तस्वीर में हल्कि नीली टीशर्ट पहने सोफे पर बैठीं सोहा अली खान पर्पल शेड के हेयर कलर में दिखाई दे रही हैं।
उनके इस लुक को कई लोगों ने पसंद किया है तो कुछ ऐसे भी हैं जिन्हें उनका यह लुक बिल्कुल पसंद नहीं आया। एक यूजर ने उन्हें खुद पर ऐसे एक्सपेरिमेंट्स करने से मना किया है, तो एक ने लिखा है, 'तुम बहुत घटिया लग रही हो'। वैसे तो सोहा अक्सर सिंपल लुक में ही नजर आती हैं, लेकिन उन्हें खुद को ग्रेसफुल और फैशनेबल रखना काफी पसंद है। बात करें उनके फिल्मी करियर की तो उन्होंने भले ही ज्यादा फिल्में नहीं की हैं, लेकिन कुछ ही फिल्मों में एक्टिंग के दम पर उन्होंने अपनी पहचान बनाई है।

सोहा ने दिल मांगे मोर से साल 2004 में बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद वह रंग दे बसंती, प्यार में ट्विस्ट, शादी नं 1, तुम मिले, साहेब बीवी और गैंग्सटर जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। वहीं साल 2017 में एक्टर कुणाल खेमू संग शादी के बाद उन्होंने फिल्मी दुनिया से दूरी बना ली।


Tags: