Cannes छूटा तो क्या, मुंबई में ही बिखेरा जलवा – Uorfi Javed का यूनिक रेड कारपेट लुक वायरल

Update: 2025-05-17 07:09 GMT
Uorfi Javed New Look उर्फी जावेद भले ही कान्स फिल्म फेस्टिवल (Cannes Film Festival 2025) के रेड कारपेट पर न चल पाई हों लेकिन उन्होंने मुंबई में ही अपना सबसे अलग रेड कारपेट लुक दिखाकर सबको चौंका दिया है। उर्फी के इस अनोखे अंदा को देखकर यूजर्स भी हैरान हैं।
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। उर्फी जावेद (Uorfi Javed) ने भले ही टीवी शोज में अपनी अदाकारी दिखाई हो, लेकिन आज वह अपने फैशन के लिए जानी जाती हैं। पहले उन्होंने बिग बॉस के मंच पर अपना अनोखा फैशन दिखाया और फिर पॉपुलैरिटी मिलने के बाद उन्होंने यूनीक आउटफिट से भारी लोकप्रियता हासिल कर ली। उर्फी जावेद का औरा ऐसा है कि आज वह दुनियाभर में अपने फैशन के लिए मशहूर हैं। कई बॉलीवुड सेलेब्स भी उनकी तारीफ करते हैं। यूं तो वह कई फैशन शो का हिस्सा भी रही हैं, लेकिन इंटरनेशनल लेवल पर उन्हें कान्स फिल्म फेस्टिवल (Cannes Film Festival) से पहचान मिलने वाली थी, मगर यह होने से पहले ही उनका सपना टूट गया।
Tags:    

Similar News