थिएटर में धीमी शुरुआत, लेकिन OTT पर छा गई 'The Diplomat

Update: 2025-05-17 07:31 GMT
जॉन अब्राहम की फिल्म द डिप्लोमैट इस साल रिलीज हुई। सिनेमाघरों के बाद फिल्म को ओटीटी पर रिलीज किया गया। ओटीटी पर आने के बाद फिल्म की किस्मत बदल गई। सिनेमा लवर्स ने ओटीटी पर फिल्म को थिएटर्स से ज्यादा प्यार दिया। फिल्म में एक्टर के काम को खूब पसंद किया गया। आइए जानते हैं कि ओटीटी के किस प्लेटफॉर्म पर फिल्म देख सकते हैं।
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम का नाम चुनिंदा सितारों की लिस्ट में शामिल किया जाता है, जो हीरो के साथ विलेन की भूमिका भी बेहतरीन ढंग से निभाते हैं। पठान फिल्म में उन्होंने खलनायक की भूमिका में तारीफ के काबिल काम किया। सिनेमा लवर्स ने तो यहां तक कह दिया कि शाह रुख खान से ज्यादा जॉन का काम पठान में शानदार रहा है। इस साल जॉन अब्राहम की फिल्म द डिप्लोमैट का जिक्र खूब चला। सिनेमाघरों में फिल्म ने ज्यादा बेहतर प्रदर्शन नहीं किया। इसके बाद मेकर्स ने फिल्म को ओटीटी (The Diplomat on OTT) पर उतारा, तो फिल्म ने कमाल कर दिया।
14 मार्च 2025 को द डिप्लोमैट (The Diplomat) को बॉक्स ऑफिस पर उतारा गया था, लेकिन कमाई के मामले में फिल्म एवरेज साबित हुई थी। अक्सर ऐसा होता है कि कुछ फिल्मों को ओटीटी पर प्यार मिलता है। ऐसा ही कुछ जॉन अब्राहम की लेटेस्ट फिल्म के साथ हुआ है। ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर दस्तक देने के बाद मूवी को दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है।
Tags:    

Similar News