SJ Surya : निर्देशन में वापसी, 10 साल बाद फिर संभालेंगे कमान

Update: 2025-06-29 10:45 GMT
Entertainment मनोरंजन : साउथ इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता और निर्देशक एसजे सूर्या एक दशक बाद निर्देशक की कुर्सी पर फिर से लौटने जा रहे हैं। साल 2015 में फिल्म ‘इसाई’ के जरिए निर्देशन करने वाले सूर्या अब अपनी अगली फिल्म ‘किलर’ के साथ वापसी कर रहे हैं, जिसे उन्होंने अपना ड्रीम प्रोजेक्ट बताया है।
इस खबर के सामने आते ही साउथ फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं और दर्शकों के बीच इस फिल्म को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। एसजे सूर्या की ये नई फिल्म ‘किलर’ मलयालम की जानी-मानी प्रोडक्शन कंपनी श्री गोकुलम मूवीज और एसजे सूर्या की एंजेल स्टूडियोज के बैनर तले बनाई जा रही है।
सूर्या ने खुद सोशल मीडिया पर इसका ऐलान करते हुए लिखा कि यह फिल्म उनके दिल के बेहद करीब है और इसके लिए उन्होंने निर्माता गोकुलम गोपालन का आभार व्यक्त किया। सूर्या ने साथ में फिल्म से जुड़े कुछ फोटोज भी शेयर किए, जिसमें वो गोकुलम गोपालन के साथ नजर आ रहे हैं। एक खास बात ये भी रही कि उन्होंने फिल्म में एक्ट्रेस प्रीति असनारी को 'किलर गर्ल' बताते हुए उनके किरदार को लेकर सस्पेंस भी बढ़ा दिया।
Tags:    

Similar News