जान्हवी कपूर की बहन खुशी कपूर अपने डेब्यू से पहले ही सेलिब्रिटी बन चुकी हैं। सोशल मीडिया पर उनके चाहने वालों की तादाद लाखों में है। श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी खुशी जब भी कोई पोस्ट करती हैं वह चर्चा में आ जाती हैं। अब उन्होंने अपनी नईं तस्वीरें शेयर की हैं।


खुशी कपूर की ये तस्वीरें एक फोटोशूट की हैं जिसमें वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।
खुशी ने इस दौरान बेज क्रेप शर्ट के साथ ट्राउजर पहना हुआ है। उन्होंने मोतियों की ब्रेसलेट अपने हाथों में पहनी है। हूप इयररिंग्स और गोल्ड नेकलेस उनके लुक को कंप्लीट कर रहे हैं।
खुशी ने तस्वीरों के साथ कैप्शन में तीन अलग-अलग इमोजी पोस्ट किए। उनकी तस्वीरों पर नव्या नंदा, आलिया कश्यप, शनाया कपूर और अंशुला कपूर ने कमेंट किया है।
खुशी की तस्वीर पर जान्हवी लिखती हैं, 'क्वीन, क्या मैं रो सकती हूं!!!'अपनी मां और बहन की तरह खुशी भी एक एक्ट्रेस बनना चाहती हैं। उन्होंने न्यूयॉर्क फिल्म एकेडमी से पढ़ाई की है।
बोनी कपूर ने कुछ समय पहले एक इंटरव्यू में कहा था कि वह खुशी को लॉन्च कर सकते हैं लेकिन वह ऐसा नहीं करना चाहते हैं क्योंकि एक बेटी को लेकर फिल्म बनाना पिता के लिए मुश्किल है।
ऐसी भी चर्चा है कि फिल्ममेकर करण जौहर खुशी को लॉन्च कर सकते हैं। जान्हवी सहित कई स्टार किड्स को उन्होंने मौका दिया है।


Tags: