''Sitare Zameen Par' मिला औसत रिस्पॉन्स, जानें पांचवें दिन की कमाई

Update: 2025-06-24 16:20 GMT

Entertainment मनोरंजन : फिल्म 'सितारे जमीन पर' 20 जून, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म की कमाई की शुरुआत जरूर शानदार रही, लेकिन मंगलवार को कलेक्शन बाकी दिनों के मुकाबले काफी कम रहा।

आइए जानते हैं आज पांचवें दिन मंगलवार को फिल्म का कलेक्शन. आमिर खान की फिल्म 'सितारे जमीन पर' ने पहले दिन शुक्रवार को 10.7 करोड़ रुपये से बॉक्स ऑफिस पर अपना खाता खोला। वहीं दूसरे दिन फिल्म ने शनिवार को 20.2 करोड़ रुपये का कारोबर किया। तीसरे दिन रविवार को 'सितारे जमीन पर' ने 27.25 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं चौथे दिन फिल्म ने 8.5 करोड़ रुपये की कमाई की है।

वहीं अब आज मंगलवार का कलेक्शन भी सामने आ चुका है। आमिर खान की फिल्म 'सितारे जमीन पर' ने आज पहले मंगलवार को पांचवें दिन महज 6.05 करोड़ रुपये की कमाई की है। 'सितारे जमीन पर' ने अब तक कुल बॉक्स ऑफिस पर 72.7 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म ऐसे ही कमाई करती रही तो जल्द ही 100 करोड़ रुपये कमा सकती है।

Tags:    

Similar News