एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की इंस्टा पोस्ट की कमाई सुनकर चकरा जाएगा सर, विराट कोहली हैं उनसे आगे

प्रियंका चोपड़ा उन 2 भारतीयों में से हैं जिन्होंने Hopper Instagram Richlist में जगह बनाई है।

Update: 2021-07-02 03:33 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| प्रियंका चोपड़ा उन 2 भारतीयों में से हैं जिन्होंने Hopper Instagram Richlist में जगह बनाई है। उनको लिस्ट में 27वीं पोजिशन मिली है वहीं विराट कोहली 19वें स्थान पर हैं। यह लिस्ट हर साल निकलती है। प्रियंका चोपड़ा इंस्टाग्राम पर ऐक्टिव हैं और वह इस पर प्रमोशनल पोस्ट्स भी करती हैं। उन्हें ये पोस्ट करने के लिए मोटी रकम मिलती है।

प्रियंका के हैं 64 मिलियन फॉलोअर्स
इंस्टाग्राम पर प्रियंका चोपड़ा के 64 मिलियन फॉलोअर्स हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह इस ऐप पर हर प्रमोशनल पोस्ट पर 3 करोड़ रुपये कमाती हैं। साल में एक बार निकलने वाली इस लिस्ट में सिलेब्स, स्पोर्ट्स पर्सनैलिटीज वगैरह को जगह दी जाती है। इंस्टाग्राम पर प्रमोशनल पोस्ट के लिए कौन कितना ज्यादा चार्ज करता है, लिस्ट इस आधार पर बनती है।

बीते साल 19वें स्पॉट पर थीं प्रियंका
बीते साल प्रियंका चोपड़ा 19वें स्पॉट पर थीं। उस वक्त वह एक पोस्ट पर 2 करोड़ के आसापास कमाती थीं। इस बार उनके पोस्ट की कीमत के साथ दूसरे लोगों के पोस्ट की कीमत भी बढ़ी है।
प्रियंका से ज्यादा कमाते हैं विराट
क्रिकेटर विराट कोहली दूसरे ऐसे भारतीय हैं जो टॉप 30 में शामिल हैं। बीते साल वह 23वें स्थान पर थे। इस बार वह प्रियंका चोपड़ा से आगे निकलकर 19वें स्थान पर पहुंच गए हैं। उनके 125 मिलियन फॉलोअर्स हैं और हर पोस्ट का 5 करोड़ रुपये कमाते हैं। लिस्ट में सबसे ऊपर फुटबॉल प्लेयर क्रिस्टियानो रोनाल्डो का नाम है। उनके 295 फॉलोअर्स हैं और वह पर पोस्ट 11 करोड़ रुपये कमाते हैं।


Tags:    

Similar News

-->