मशहूर टीवी अभिनेता और बिग बॉस 13 के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला का 2 सितंबर को निधन हो गया है। अचानक उनके निधन ने फैंस सहित अभिनेता के करीबीयों को हिलाकर रख दिया था। वहीं सिद्धार्थ शुक्ला के निधन से जिसका सबसे ज्यादा बुरा हाल है, वह पंजाबी गायिका और दिवंगत अभिनेता की कथित गर्लफ्रेंड शहनाज गिल हैं। शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला एक-दूसरे के काफी करीब थे।

दोनों को अक्सर साथ में देखा जाता था। सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद शहनाज गिल का एक वीडियो सामने आया था। यह वीडियो सिद्धार्थ की अंतिम विदाई का था। इस वीडियो में शहनाज गिल सिद्धार्थ शुक्ला को अंतिम विदाई देते हुए उनके शव के पीछे दौड़ती हुई नजर आई थीं। शहनाज गिल का यह वीडियो तेजी से वायरल हुआ। इस वीडियो के वायरल होने पर बॉलीवुड अभिनेत्री जरीन खान ने अपना गुस्सा जाहिर किया है।
जरीन खान ने पैपराजी पर गुस्सा निकालते हुए बेरहम बताया है। अंग्रेजी वेबसाइट मिड डे की खबर के अनुसार जरीन खान ने कहा, 'मुझे शहनाज के लिए दुख हो रहा है, बेचारी पूरी तरह से टूटी हुई दिखती है। और ऐसे संवेदनशील समय में मीडिया को बेरहम रोबोट की तरह व्यवहार करने के बजाय उनके प्रति थोड़ी सहानुभूति दिखानी चाहिए। मैंने देखा कि वह बेकाबू होकर रो रही थी, लेकिन मीडिया सिर्फ अपने फायदे के लिए उसके चेहरे पर कैमरे और माइक दिखा रहा है। पूरा परिदृश्य दुखत और दिल तोड़ देने वाला है! इंसान इतना बेरहम कब हो गए?'
आपको बता दें कि सिद्धार्थ शुक्ला का 2 सितंबर को हार्ट अटैक वजह से निधन हो गया। सिद्धार्थ की मौत की खबर से टीवी इंडस्ट्री में शोक का माहौल छा गया है। सिद्धार्थ की मौत सभी के लिए एक सदम जैसा है। सिद्धार्थ के घर पर सितारों का जमावड़ा लगा हुआ था, लेकिन लोगों को इंतजार था सिद्धार्थ शुक्ला की खास दोस्त शहनाज कौर गिल की एक झलक का। सिद्धार्थ को अंतिम विदाई देने पहुंचे उनके दोस्तों का कहना है कि शहनाज पूरी तरह टूट चुकी हैं और जो तस्वीरें सामने आईं उनमें शहनाज गिल साफ बेसुध नजर आ रही थीं।


Tags: