क्या सिद्धार्थ और कियारा अब अपने रिश्ते को जगजाहिर करना चाहते हैं? क्या ये दोनों अपने रिलेशनशिप का ऑफिशियली ऐलान करना चाहते हैं. क्या अब ये खुल्लम खुल्ला प्यार करेंगे के ट्रैक पर हैं...? कम से कम गुरुवार को सामने आया दोनों का अंदाज तो यही कह रहा है. दोनों को एयरपोर्ट पर साथ स्पॉट किया गया. कहा जा रहा है कि ये कपल साथ में वेकेशन पर था. इससे पहले भी दोनों के एक साथ हॉलीडे पर जाने की खबरें आती रहीं लेकिन कैमरों के सामने दोनों एक दूसरे से दूरी बनाते नजर आए थे. पर इस बार ना सिर्फ एयरपोर्ट के बाहर दोनों साथ में निकले बल्कि एक ही गाड़ी में बैठ रवाना हो गए.

लेडी लव को प्रोटेक्ट करते दिखे सिद्धार्थ मल्होत्रा

दोनों को एयरपोर्ट पर जैसे ही स्पॉट किया गया तो पैपराजी के कैमरे इन्हीं की तरफ घूम गए. बेहद ही स्टाइलिश अंदाज में नजर आ रहे इस कपल ने मीडिया से कुछ नहीं कहा और चुपचाप अपनी कार की तरफ बढ़ गए. वही जैसे ही सिद्धार्थ ने देखा कि कियारा भीड़ में फंसती जा रही हैं तो उन्होंने अपनी लेडी लव को प्रोटेक्ट किया और ये देख हर किसी ने इनके प्यार पर पक्की मुहर लगा दी. दोनों एक ही कार में बैठे और वहां से बिना कुछ बोले निकल गए.



काफी समय से आ रही हैं अफेयर की खबरें

कियारा और सिद्धार्थ ने साथ में शेरशाह फिल्म में काम किया था और फिल्म की शूटिंग के दौरान ही दोनों के अफेयर की खबरें आने लगी थीं. फिल्म रिलीज होने के बाद हिट हो गई और इनकी जोड़ी की चर्चा हर जगह होने लगी. हालांकि दोनों हमेशा ही इस रिश्ते पर चुप्पी साधते रहे. कुछ महीने पहले दोनों के ब्रेकअप की खबरें वायरल हुईं. मीडिय रिपोर्ट्स में कहा गया कि आपसी सहमति से दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया है. लेकिन भूल भुलैया 2 के प्रीमियर और अर्पिता खान की ईद पार्टी में इन दोनों को साथ देखकर ये फाइनल हो गया कि ये अभी भी साथ हैं बाद में खबर आई कि इन दोनों को अलग होने के बाद ये अहसास हुआ कि ये एक दूसरे के बिना नहीं रह सकते कियारा ने खुद सामने से पहल की फिर दोनों साथ आ गए.


Tags: