सिद्धार्थ शुक्ला की मां रीटा ब्रह्मकुमारी में बच्चों से की मुलाकात, इमोशनल फैन्स बोले- आप आयरन लेडी हो आंटी

सिद्धार्थ आप देख रहे हो ना, हम रीटा मां को उतना ही प्यार करते हैं।'

Update: 2022-02-08 05:59 GMT

सिद्धार्थ शुक्ला (Sidhart Shukla) के गुजर जाने के बाद शहनाज गिल (Sehnaaz Gill) और रीटा मां (Rita Shukla) दोनों ही लंबे समय से मीडिया से दूर थे। शहनाज ने मूव आन करते हुए धीरे-धीरे काम पर लौटना शुरू कर दिया है। वहीं रीटा मां को आखिरी बार ऐक्टर के जन्मदिन के वक्त देखा गया था। लेकिन उसके बाद वह गायब हो गई थीं। अब वह एक बार फिर स्पॉट की गईं। और ट्विटर पर ट्रेंड (#RitaMaa) होने लग गईं।








दरअसल, अब वह अंधेरी स्थित ब्रह्मकुमारी (Brahmkumari Sisters) पहुंची थी। इस दौरान वह सफेद सलवार कुर्ता और मास्क पहने नजर आईं। वहां पहुंचकर उन्होंने बच्चों से मुलाकात की। और उनके बनाए हैंड मेड कार्ड्स पढ़ने लगीं। फिर उन्होंने ब्रह्मकुमारी बहनों के साथ मोमबत्ती जलाई और केट कट किया। दरअसल, उनका 8 फरवरी को जन्मदिन होता है। और वह हमेशा अपने जन्मदिन पर वहां जाती हैं। बिग बॉस 13 में भी सिद्धार्थ शुक्ला ने सलमान खान से मां को जन्मदिन की बधाई देने के लिए कहा था।


रीटा मां के ब्रह्मकुमारी पहुंचने के बाद फैन्स ने भी उनकी हिम्मत बढ़ानी शुरू कर दी। एक ने ट्वीट कर लिखा, 'रीटा मां आप बहुत मजबूत हैं। जिस तरह से आप हम लोगों के साथ एक पिलर की तरह खड़ी हैं, काबिले तारीफ है। आपको बहुत सारा प्यार। सिद्धार्थ कभी आपसे हमसे दूर नहीं हो सकता। वह हमेशा हमारे साथ है।' कुछ ने उन्हें आयरन लेडी बताया और कुछ ने प्यार जताते हुए लिखा, '#RitaMaa अभी भी ट्रेंड हो रही हैं। सिद्धार्थ आप देख रहे हो ना, हम रीटा मां को उतना ही प्यार करते हैं।'


Tags:    

Similar News