जनता से रिश्ता वेबडेस्क| सिद्धार्थ मल्होत्रा अपनी अपकमिंग फिल्मों की शूटिंग के चलते काफी व्यस्त चल रहे हैं। उनकी इस साल कई फिल्में बैक-टू-बैक रिलीज होने वाली है। वहीं, सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपनी आने वाली फिल्म 'थैंक गॉड' से अपना फर्स्ट लुक जारी कर दिया है। जिसमें एक्टर का पुलिस अवतार दिल जीतने वाला है। इस तस्वीर को शेयर कर एक्टर ने कैप्शन में लिखा है,'मैं मिस्टर रोहित शेट्टी को हाय बोलने जा रहा हूं।'

सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ इस फिल्म में अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह भी स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। आपको बता दें कि, रकुल प्रीत इसके पहले भी दोनों एक्टर्स के साथ काम कर चुकी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म निर्देशक इंद्र कुमार का कहना है कि उनकी इस फिल्म में कॉमेडी तो है ही साथ ही साथ सोशल मैसेज भी दिया गया है। जिससे लोगों को समाज से जुड़ी जिम्मेदारियों का एहसास होगा।
साल 2012 में आई फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद एक्टर कई फिल्मों में काम कर चुके हैं। फिल्म 'थैंक गॉड' के अलावा चॉकलेटी हीरो 'शेरशाह' में भी नजर आएंगे। जिसमें वो परमवीर चक्र विजेता कैप्टन विक्रम बन्ना का रोल निभा रहे हैं। शेरशाह में उनके साथ कियारा आडवाणी मुख्य भूमिका में होंगी। सिद्धार्थ आखिरी बार साल 2019 में आई फिल्म 'मरजांवा' में नजर आए थें। इसके अलावा सिद्धार्थ अपनी व्यक्तिगत लाइफ के चलते काफी चर्चे में रहते हैं।
पिछले कुछ दिनों में कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा को कई बार साथ में लंच और डिनर करते देखा गया है। जिसे देख फिल्मी गलियारों में हलचल बढ़ गई है। साथ ही यह भी आस लगाया जा रहा है कि दोनों ही अपने रिलेशनशिप में आगे बढ़ रहे हैं। लेकिन अबतक इन दोनों की तरफ से अपने रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।


Tags: