श्वेता बच्चन नंदा (Shweta Bachchan Nanda) अपने पापा सदी के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की तरह ही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. श्वेता अपनी मम्मी जया बच्चन और पापा अमिताभ के साथ अक्सर पुराने दिनों की फोटोज शेयर करती रहती हैं. पापा की दुलारी और भाई अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) की प्यारी बहना ने एक बार फिर बीते दिनों की यादें ताजा की हैं. श्वेता ने सोशल मीडिया पर एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है जिसे देखकर अभिषेक को प्यार आ गया तो बॉलीवुड एक्टर अंगद बेदी को नव्या नवेली और अगस्त्य नंदा की याद आ गई.

श्वेता बच्चन ने इंस्टाग्राम पर साल 1996 में अभिषेक बच्चन के साथ बोस्टन यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के दौरान खिंचवाई गई तस्वीर शेयर की है. इस तस्वीर में दोनों भाई बहन कैमरे को पोज देते हुए स्माइल करते बेहद क्यूट लग रहे हैं.



 



श्वेता बच्चन ने अभिषेक बच्चन के साथ तस्वीर शेयर कर कैप्शन में लिखा 'बोस्टन-M 80-1996 (सबसे हॉट कलब और सबसे अच्छा टाइम). इस तस्वीर पर अभिषेक बच्चन ने इस तस्वीर पर प्यार जताया है. फिल्ममेकर मॉजेज सिंह ने श्वेता की हां में हां मिलाया तो अंगद बेदी ने इस तस्वीर को देखकर श्वेता-अभिषेक की तुलना नव्या नवेली और अगस्त्य नंदा से कर डाली. फैंस भी भाई-बहन की तारीफ कर रहे हैं.
अगस्त्य नंदा कर रहे एक्टिंग डेब्यू
बता दें कि श्वेता बच्चन की बेटी नव्या नवेली नंदा तो नहीं लेकिन बेटे अगस्त्य नंदा शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान के साथ एक्टिंग डेब्यू कर रहे हैं. जोया अख्तर के निर्देशन में बनने वाली फिल्म 'द आर्चीज' में नजर आएंगे जो ओटीटी पर स्ट्रीम की जाएगी. इसमें जाह्नवी कपूर की बहन खुशी कपूर और मिहिर आहूजा, युवराज मेंदा, वेदांग रैना भी हैं.



Tags: