Shruti Hassan Video: साउथ इंडियन फिल्मों और बॉलीवुड की एक्ट्रेस श्रुति हासन (Shruti Haasan) को डांसिंग और सिंगिंग का भी काफी शौक है. वो पहले भी कई बार सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो शेयर करती रहती हैं. श्रुति सोशल मीडिया पर खासतौर पर इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं. अब उन्होंने फिर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो एक इंग्लिश गाना गा रही हैं और साथ में पियानो भी बजा रही हैं. साथ में कैप्शन में लिखा है 'ये गाना कई सालों बाद मेरे दिमाग में आया है. इसे मैंने अपने बैंड के लिए 2007-8 में लिखा था और मुझे तब कुछ अजीब तरह महसूस हुआ था, आज भी कुछ नहीं बदला, मैं अभी भी अजीब हूं'.

एक यूजर ने लिखा है 'इसे किस दुनिया में म्यूजिक कहते हैं. सुनकर उल्टी आने लग' .
श्रुति हासन (Shruti Hassan Video) का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. इसे इंस्टाग्राम पर 114000 लोग देख चुके हैं. कई फैन्स उनके वीडियो को काफी पसंद भी कर रहे हैं और कमेंट भी कर रहे हैं. उनके एक फैन ने लिखा है 'आपकी सिंगिग और पियानो दोनो ऑसम है'. कई यूजर ने उनकी खूब तारीफ की है. वहीं कुछ को ये बिलकुल पसंद नहीं आया. एक यूजर ने लिखा है 'इसे किस दुनिया में म्यूजिक कहते हैं. सुनकर उल्टी आने लगी' .


 


एक्ट्रेस श्रुति हासन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर अपनी बेबाक बयानों के चलते भी विवाद में आ जाती हैं. श्रुति हासन अपने बॉयफ्रेंड शांतनु हजारिका के साथ स्पॉट होती रहती हैं और खुद भी इंस्टाग्राम पर पिक्स शेयर करती रहती हैं. हाल ही में श्रुति हासन अपनी बेस्टफ्रेंड अमृता राम और शांतनु हजारिका के साथ मुंबई में शॉपिंग करती दिखाई दी थीं, जहां से उन्होंने फोटो शेयर की थी. इसमें वो बॉयफ्रेंड शांतनु हजारिका को किस करती दिखाई दे रही थीं. जिससे उन्हें काफी ट्रोल भी होना पड़ा था. हालांकि इस किस के दौरान दोनों ने मास्क पहना हुआ था. करियर की बात करें तो श्रुति हासन को आखिरी बार फिल्म 'वकील साब' में देखा था. वो जल्द ही प्रभास के साथ फिल्म 'सलार' में नजर आएंगी.


Tags: