Stree 2 के बाद श्रद्धा कपूर की किस्मत चमकी, इंस्टाग्राम फॉलोअर्स में प्रियंका चोपड़ा से एक कदम आगे

Update: 2024-08-24 12:48 GMT

Mumbai.मुंबई: कोई शक नहीं है कि श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) बी-टाउन की सबसे पसंदीदा सेलिब्रिटीज में से एक हैं। अदाकारी ही नहीं, लोग उनकी चिट-चैट भी काफी पसंद करते हैं। यूं तो वह खुद सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहती हैं और मीम्स मटेरियल पोस्ट करती रहती हैं, लेकिन स्त्री 2 (Stree 2) ने उन्हें इंटरनेट पर और पॉपुलर बना दिया है। श्रद्धा कपूर इंस्टाग्राम पर भारत की सबसे पॉपुलर सेलेब्स में से एक हैं। कुछ समय पहले ही श्रद्धा ने 90 मिलियन फॉलोअर्स के साथ कई बड़े सेलेब्स को पीछे कर दिया था, लेकिन स्त्री 2 (Stree 2) की रिलीज के बाद वह भारत की दूसरी सबसे ज्यादा फॉलो करने वालीं सेलिब्रिटी बन गई हैं।

प्रियंका चोपड़ा से आगे श्रद्धा कपूर
इंस्ट्रेक के मुताबिक, स्त्री 2 की रिलीज से पहले इंस्टाग्राम पर श्रद्धा कपूर के 90 मिलियन फॉलोअर्स थे, लेकिन 15 अगस्त को जैसे ही फिल्म रिलीज हुई श्रद्धा कपूर की तो चांदी हो गई। श्रद्धा कपूर के इंस्टाग्राम हैंडल पर फॉलोअर्स की बाढ़ आ गई। पहले उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पछाड़ा और अब प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) को।
श्रद्धा कपूर बनीं दूसरी सबसे ज्यादा फॉलोअर्स वाली स्टार
भारत में इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स वाले टॉप 3 सेलिब्रिटीज विराट कोहली (270 मिलियन), प्रियंका चोपड़ा (91.8 मिलियन) और नरेंद्र मोदी (91.3 मिलियन) थे। मगर अब श्रद्धा ने पीएम मोदी और प्रियंका दोनों को ही पीछे कर दिया है।स्त्री 2 की सफलता के बाद श्रद्धा कपूर की फैन-फॉलोइंग ऐसे बढ़ी गई कि वह भारत की दूसरी सेलिब्रिटी बन गई हैं, जिन्हें लोग विराट कोहली के बाद सबसे ज्यादा फॉलो करते हैं। इस वक्त श्रद्धा के इंस्टाग्राम फॉलोअर्स 91.9 मिलियन हो गए हैं।
श्रद्धा कपूर की अपकमिंग फिल्में
स्त्री 2 की अपार सफलता के बाद श्रद्धा कपूर अगली फिल्मों में जान फूंकने के लिए तैयार हैं। वह आने वाले समय में चालबाज इन लंदन, स्त्री 3, नो एंट्री सीक्वल और केटीना (KTina) जैसी फिल्में हैं। अभी इनमें से किसी भी मूवी की रिलीज डेट सामने नहीं आई है।
Tags:    

Similar News

-->