KKK 13 की शूटिंग शुरू और सेलेब्स के कान अपीरियंस पर विवेक का तंज

पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें

Update: 2023-05-22 14:52 GMT

मनोरंजन की चकाचौंध भरी दुनिया में हर दिन कुछ नया और दिलचस्प होता रहता है। फैंस भी अपने चहेते सितारों की पेशेवर और निजी जिंदगी के बारे में जानने के लिए हमेशा उत्सुक रहते हैं। यही वजह है कि फिल्म और टीवी जगत के सितारे खुद भी सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को समय-समय पर अपडेट देते नजर आते हैं।

हम भी फिल्मी रैप के जरिए आपको मनोरंजन जगत की दिनभर की 10 बड़ी खबरों से रूबरू कराते हैं। चलिए जानते हैं कि आज दिनभर में इंडस्ट्री में क्या-क्या खास हुआ...

पॉपुलर कॉन्ट्रोवर्शियल शो 'बिग बॉस ओटीटी' के पहले सीजन की सफलता के बाद अब मेकर्स शो का दूसरा सीजन ला रहे हैं। 'बिग बॉस' के इस नए सीजन को करण जौहर के बजाए सलमान खान होस्ट करने वाले हैं। शो का दूसरा सीजन पहले से कहीं ज्यादा बोल्ड होने वाला है।

कान 2023 फिल्म फेस्टिवल के दौरान इंडियन पवेलियन में भारतीय प्रोडक्शन हाउस पैनोरमा स्टूडियोज और दक्षिण कोरिया के एंथोलॉजी स्टूडियो ने साझेदारी की घोषणा की। घोषणा के वक्त निर्माता कुमार मंगत पाठक और जय चोई वहां मौजूद थे। इस साझेदारी का परिणाम है कि थ्रिलर फ्रेंचाइजी 'दृश्यम' फिल्म का कोरिया रीमेक बनने जा रहा है। यह दूसरी बार होगा जब 'दृश्यम' को किसी अंतरराष्ट्रीय भाषा में बनाया जाएगा। इससे पहले इसका चीनी रीमेक बनाया गया जिसका नाम 'शीप विदाउट ए शेफर्ड' था।

Tags:    

Similar News