Shloka Ambani: देवर अनंत अंबानी की शादी में छा रहे भाभी श्लोका के लुक्स

Update: 2024-07-08 05:57 GMT
Shloka Ambani: शादी की रस्में शुरू हो गई हैं तो लगातार हर दिन अंबानी परिवार की महिलाओं के रॉयल लुक की तस्वीरें सामने आ रही हैं। नीता अंबानी से लेकर ईशा अंबानी और श्लोका अंबानी भी अनंत की शादी में अपना खूबसूरत अंदाज दिखा रही हैं।
इसी बीच अब आकाश अंबानी की पत्नी श्लोका अंबानी के खूबसूरत लुक्स की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। अपने देवर की शादी में वो हर लुक में कमाल की लग रही हैं। आइए आपको भी श्लोका अंबानी के लुक्स दिखाते हैं, ताकि आप भी अपने घर की शादी में इस तरह से तैयार हो सकें।
संगीत नाइट के लिए श्लोका ने कुछ समय के लिए प्री ड्रेप्ड साड़ी भी कैरी की थी। आईवरी रंग की इस साड़ी का लुक देखते में बेहद खूबसूरत लग रहा था। इस साड़ी को उन्होंने बेहद ही अलग डिजाइन के ब्लाउज के साथ कैरी किया था। श्लोका के इस ब्लाउज पर खूबसूरत सा पर्ल का वर्क था, जो देखने में कमाल का था।
स्कर्ट-टॉप में ग्लैम लुक Glam look in skirt-top
अपने लुक को ग्लैमरस टच देने के लिए श्लोका अंबानी ने ब्लैक और सिल्वर स्कर्ट-टॉप कैरी की थी। इसके साथ खुले बाल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहे थे। एक हाथ में घड़ी और एक हाथ में सिल्वर कड़े उनके इस लुक को और भी ज्यादा खूबसूरत बना रहे थे।
बांधनी लहंगा
शादी से पहले हुई मामेरू रस्म में श्लोका अंबानी खूबसूरत से बांधनी लहंगे में नजर आईं। गुलाबी और ऑरेंज रंग के इस लहंगे को उन्होंने खुले बाल और डायमंड ज्वेलरी के साथ पूरा किया था। अपने इस लहंगे के लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने जो ब्लाउज पहना था, उसकी स्लीव्स काफी खूबसूरत और अलग थीं। आप भी ऐसा ब्लाउज अपने लिए तैयार करा सकती हैं।
Tags:    

Similar News

-->