टीवी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) की फैन फॉलोइंग तो दिन-ब-दिन बढ़ती ही जा रही है। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) की लीड एक्ट्रेस शिवांगी जोशी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और इसी वजह से इस प्लेटफॉर्म पर उनकी लोकप्रियता बढ़ती ही जा रही है। हाल ही में इंस्ट्राग्राम पर शिवांगी जोशी को 4 मिलियन फॉलोअर्स मिले हैं और इस खुशी में गुरुवार को एक्ट्रेस ने अपने फैंस को सरप्राइज दे डाला। शिवांगी जोशी ने आधी रात में लाइव आकर ना सिर्फ फैंस को चौंका दिया बल्कि सभी के साथ मिलकर केक भी काटा।


Tags: