शिवांगी जोशी बनी 'दुल्हन', वायरल हुआ ब्राइडल look

टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) की लीड एक्ट्रेस शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) की नई तस्वीरें सोशल मीडिया पर धमाल मचा रही हैं।

Update: 2021-04-09 03:13 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) की लीड एक्ट्रेस शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) की नई तस्वीरें सोशल मीडिया पर धमाल मचा रही हैं। इन तस्वीरों में शिवांगी जोशी नई-नवेली दुल्हन की तरह सजी-धजी नजर आ रही हैं। शिवांगी जोशी को ब्राइडल लुक काफी भाता है और जैसे ही उन्हें इस लुक को फ्लॉन्ट करने का मौका मिलता है, उनकी खुशी का कोई भी ठिकाना नहीं होता है। इन तस्वीरों में शिवांगी जोशी की ये खुशी एक बार फिर से देखी जा सकती हैं। सामने आई इन तस्वीरों में शिवांगी जोशी ने एक से बढ़कर एक पोज दिए हैं। आप भी डालें एक नजर...


अब शिवांगी जोशी ब्राइडल लुक में रहें और उनका ये अंदाज ना सामने आए? ऐसा कैसे हो सकता है भला? 

शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) इस ब्राइडल लुक में जल्द ही आपको टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में नजर आने वाली हैं। शिवांगी जोशी इस समय सीरियल में सीरत की भूमिका निभा रही हैं, जो जल्द ही शादी करने जा रही है।

सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में जबसे नायरा की मौत हुई है, तबसे फैंस इस किरदार को मिस कर रहे हैं। शिवांगी जोशी की नई तस्वीरों को देखने के बाद यकीनन फैंस की यादें ताजा हो जाएंगी। 

नई तस्वीरों में शिवांगी जोशी का श्रृंगार देखते ही बन रहा है। इस तस्वीर में तो शिवांगी जोशी नई-नवेली दुल्हन की तरह शरमा रही हैं।सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के सेट से सामने आया शिवांगी जोशी का ये ब्राइडल लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होता हुआ नजर आ रहा है
टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) के अपकमिंग एपिसोड में सीरत और कार्तिक की शादी होने वाली है। इस समय दादी और कैरव मिलकर इनकी शादी की तैयारी में जुटे हुए हैं।
टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में करण कुंद्रा की एंट्री होने वाली है। इस सीरियल में करण कुंद्रा (Karan Kundrra) सीरत के एक्स बॉयफ्रेंड रणवीर की भूमिका अदा करने वाले हैं।



Tags:    

Similar News