शिवांगी जोशी और जन्नत जुबैर ने किया गजब का डांस... देखें VIDEO

टीवी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी इन दिनों ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ की शूटिंग में बिज़ी चल रही हैं।

Update: 2022-06-22 11:08 GMT

टीवी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी इन दिनों 'खतरों के खिलाड़ी 12' की शूटिंग में बिज़ी चल रही हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस काफी एक्टिव रहती हैं। शिवांगी आए दिन अपने फैंस के लिए साउथ अफ्रीका से अपनी तस्वीर और वीडियोज पोस्ट करती रहती हैं। एक्ट्रेस के पोस्ट को फैंस काफी पसंद भी करते हैं।

ये पहली बार है जब शिवांगी जोशी किसी रियलिटी शो का हिस्सा बनी है। इससे पहले उन्होंने ऐसा कोई शो नहीं किया। शिवांगी लंबे वक्त से टीवी सीरियल्स में काम कर रही हैं। यूं तो एक्ट्रेस ने कई सीरियल में काम किया है, लेकिन उन्हें असली पहचान 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) से मिली थी। इस शो में एक्ट्रेस ने लगभग 6 साल तक काम किया।
शिवांगी और उनके को-स्टार मोहसिन खान की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है। ऑन स्क्रीन से लेकर ऑफ स्क्रीन तक इस जोड़ी को फैंस का हमेशा प्यार मिला। शिवांगी कभी किसी झगड़े या फिर कॉन्ट्रोवर्सी का शिकार नहीं हुईं। लेकिन एक वक्त था जब उनकी टीवी की एक एक्ट्रेस के साथ अनबन की खबरें सामने आई थीं। जिसके चलते एक्ट्रेस ने उनसे बात तक करना पसंद नहीं किया था।
अब वही एक्ट्रेस उनकी अच्छी दोस्त बन गई है। हम बात कर रहे हैं जन्नत जुबैर रहमानी की। सही सुना आपने आजकल आप इन दोनों एक्ट्रेसस की कई वीडियोज़ देख रहे होंगे। दोनों फिलहाल 'खतरों के खिलाड़ी 12' के लिए शूटिंग कर रही हैं।
लेकिन शिवांगी और जन्नत एक वक्त पर एक-दूसरे से बात तक नहीं करती थीं। इस बात का खुलासा खुद शिवांगी ने एक इंटरव्यू के दौरान किया है। शिवांगी जोशी ने इस मामले पर बात करते हुए कहा कि - हम दोनों के बात न करने के पीछे कुछ खास वजह नहीं थी लेकिन हम एक-दूसरे से बात करना भी पसंद नहीं करते थे।






Tags:    

Similar News

-->