Shilpa Shetty Quits Social Media: एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) ने हाल ही में एक चौंकाने वाला खुलासा किया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक ब्लैक फोटो पोस्ट करते हुए कहा है कि वो सोशल मीडिया से विदा ले रही हैं. इस खबर के सामने आने के बाद फैंस चौंक गए हैं और जानना चाहते हैं कि एक्ट्रेस ने ऐसा क्यों किया.

शिल्पा ने सोशल मीडिया को छोड़ा
शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) ने आज यानी 12 मई को सोशल मीडिया से दूरी बनाने का फैसला कर लिया है. उन्होंने बताया कि एक्ट्रेस इंस्टाग्राम और ट्विटर दोनों से ब्रेक लेने का फैसला किया है. शिल्पा ने इस बारे में एक पोस्ट भी शेयर किया और यह भी बताया कि उन्होंने ऐसा क्यों किया. सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने वजह का खुलासा किया. उन्होंने लिखा- 'एक ही चीज से ऊब चुकी हूं, सब कुछ एक जैसा ही दिख रहा है. सोशल मीडिया से दूर जा रही हूं जब तक कि मुझे एक नया अवतार नहीं मिल जाता.'
राज कुंद्रा भी सोशल मीडिया पर नहीं
शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. इंस्टाग्राम पर उनके ढाई करोड़ से भी ज्यादा फॉलोवर हैं और उन्हीं सबको निराश करते हुए शिल्पा ने ये फैसला ले लिया है. आपको बता दें, पिछले साल एक्ट्रेस के पति राज कुंद्रा ने भी जमानत से रिहा होने के बाद सोशल मीडिया को अलविदा कह दिया था. लोग उन्हें बुरी तरह से ट्रोल कर रहे थे और इसी वजह से उन्होंने ये फैसला लिया.
शिल्पा की वेब सीरीज
शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के वर्कफ्रंट की बात करें तो इन दिनों वह गोवा में रोहित शेट्टी के साथ उनकी अपकमिंग वेब सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' की शूटिंग कर रही हैं. रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की वह पहली फीमेल कॉप बनी हैं. इस वेब सीरीज में शिल्पा शेट्टी के साथ एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और विवेक ओबेरॉय भी नजर आएंगे. इस शो से रोहित ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी अपना धमाल मचाने आने वाले हैं.
Tags: