शिल्पा शेट्टी ने जीवन की 'सबसे खूबसूरत महिलाओं' के साथ प्रिटी वुमन संगीत का लिया आनंद
शेरशाह एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ दिखेंगी, जो दिल्ली पुलिस अधिकारी की भूमिका में होंगे।
शिल्पा शेट्टी बॉलीवुड के टिनसेल शहर में सबसे फेमस और फिट एक्ट्रेसेस में से एक हैं। इन दिनों एक्ट्रेस पति राज कुंद्रा, मां सुनंदा शेट्टी, बहन शमिता शेट्टी और बच्चों वियान और समीशा सहित अपने परिवार के साथ लंदन में छुट्टियां मना रही हैं, जहां से एक्ट्रेस लगातार मजेदार तस्वीरें शेयर कर फैंस को खुद से जुड़े अपडेट दे रही हैं। फैंस को शिल्पा की ये तस्वीरें खूब पसंद आ रही हैं।
शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर अपनी फैमिली के साथ एंजॉय करते की कुछ झलकियां शेयर की हैं। दरअसल, लंदन में शिल्पा ने अपनी मां सुनंदा और बहन शमिता शेट्टी के साथ "Pretty woman" में भाग लिया, जहां तीनों प्रेटी वूमेन खूब मस्ती करती नजर आईं।
शेयर की गई झलकियों में देखा जा सकता है कि कभी शिल्पा अपनी मां संग पोज दे रही हैं तो कभी बहन शमिता और मां संग फोटोज क्लिक करवा रही हैं।
वर्क फ्रंट की बात करें तो शिल्पा शेट्टी जल्द ही रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित वेब सीरीज इंडियन पुलिस फोर्स में नजर आएंगी। इस एक्शन सीरीज़ में वह शेरशाह एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ दिखेंगी, जो दिल्ली पुलिस अधिकारी की भूमिका में होंगे।