पार्टी में शिल्पा शेट्टी ने सरेआम किया ये काम, वीडियो वायरल

फैंस ने तारीफ करते हुए कमैंट्स किए हैं। रॉकिंग शिल्पा, ब्यूटीफुल,सुपर्ब । फैंस ने ऐसे कई कमेंट किए हैं।

Update: 2022-05-30 05:47 GMT

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ( Shilpa Shetty) इन दिनों अपनी फिल्म निकम्मा को लेकर खूब सुर्खियों में हैं। शिल्पा शेट्टी अब अपनी फिल्म के लिए खूब प्रमोशन भी कर रही है। शिल्पा अपनी फिटनेस का हमेशा से ध्यान देती हैं। तभी आज उनकी फिगर इतनी परफेक्ट नजर आती हैं। हर स्टाइल में शिल्पा शेट्टी खूबसूरत लगती हैं। शिल्पा शेट्टी अपने फैंस के साथ जुड़े रहने के लिए सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। दरअसल इस वीडियो में शिल्पा शेट्टी पार्टी सबके सामने गिटार बजा रही हैं।

इस वीडियो को वायरलभयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में शिल्पा शेट्टी पार्टी में एंजॉय करती हुई नजर आ रही हैं। शिल्पा शेट्टी खूबसूरत ड्रेस में नजर आई हैं। ऑफ शोल्डर ड्रेस पहनकर शिल्पा शेट्टी ने पार्टी में चार चांद लगा दिए हैं। शिल्पा शेट्टी की लुक की बात करें तो, उन्होंने ब्लैक बोल्ड मेकअप किया है और बालों को खुला रखा हैं। जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं।


इस वीडियो में शिल्पा गिटार को लेकर पोज भी दे रही हैं। वीडियो में शिल्पा शेट्टी काफी खूबसूरत लग रही हैं। जिसे देख फैंस की नजर नहीं हट रही। फैंस को शिल्पा का यह लुक खूब पसंद आ रहा हैं। इस वीडियो को फैंस ने लाइक के साथ शेयर भी किया है। फैंस ने तारीफ करते हुए कमैंट्स किए हैं। रॉकिंग शिल्पा, ब्यूटीफुल,सुपर्ब । फैंस ने ऐसे कई कमेंट किए हैं।


Tags:    

Similar News