शहनाज गिल का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा हैl इसमें उन्हें लाल चूड़ा पहने देखा जा सकता हैl इसमें शहनाज गिल को पारंपरिक ड्रेस पहने देखा जा सकता हैl इसके अलावा उन्होंने हाथों में लाल चूड़ा पहन रखा हैl शहनाज गिल का यह पुराना वीडियो देखकर सिडनाज के फैंस भावुक हो गए और उन्हें इस वीडियो को देखने के बाद सिद्धार्थ शुक्ला की याद आई हैl जिनका हाल ही में निधन हुआ हैl

सिडनाज के एक फैन ने लिखा है, 'काश मैं सिद्धार्थ शुक्ला के साथ आपको ऐसे देख पाताl' वहीं एक अन्य ने लिखा है, 'शेरनी सना, हम आपसे प्यार करते हैंl' वहीं एक अन्य ने लिखा है, 'उस सिड की सना के मैं उस दिन को मिस करता हूं, जिस दिन ऐसा होताl' इसके पहले बुधवार को सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल का गाना हैबिट रिलीज कर दिया गया थाl पहले यह 21 अक्टूबर को रिलीज होने वाला थाl हालांकि इसे 20 अक्टूबर को रिलीज किया गयाl

म्यूजिक वीडियो की शुरुआत भावुक शहनाज से होती हैl जो कहती है, 'बिछड़े इस कदर कि रुख ही बदल गई, एक शख्स सारे शहर को विरान कर गयाl' वीडियो में शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला के क्यूट मोमेंट को देखा जा सकता हैl यह वीडियो गोवा में पिछले वर्ष शूट किया गया थाl जिसे देखकर आप भावुक हो जाएंगे। शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला की जोड़ी बिग बॉस 13 से लोकप्रिय हुई हैl दोनों की केमेस्ट्री काफी पसंद की गई थीl शहनाज गिल ने सिद्धार्थ शुक्ला के साथ कई म्यूजिक वीडियो में भी काम किया हैl दोनों के गाने काफी पसंद किए गए हैl शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला को कई अवसर पर साथ देखा गया थाl

शहनाज गिल सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय थीl हाल ही में उनकी फिल्म हौसला रख रिलीज हुई हैl इस फिल्म में उनके अलावा दिलजीत दोसांझ की अहम भूमिका थींl


Tags: