Shehnaaz Gill ने एक बार फिर चुराया फैंस का दिल, एयरपोर्ट पर इस अंदाज में आईं नजर

वह सलमान को गले लगाती हैं और उन्हें किस भी करती हैं गालों पर।

Update: 2022-05-06 07:34 GMT

शहनाज गिल कुछ दिनों से काफी छाई हुई हैं। हाल ही में ईद के मौके पर शहनाज का सलमान खान के साथ वीडियो वायरल हुआ था। उस वीडियो के वायरल होने के बाद शहनाज को काफी ट्रोल किया जा रहा था। लेकिन शहनाज को इन सबसे फर्क नहीं पड़ा है। वह अब भी बिना किसी स्ट्रेस के लाइफ एंजॉय कर रही हैं और काम पर फोकस कर रही हैं। अब ट्रोल होने के बाद आज यानी कि शुक्रवार सुबह शहनाज को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान शहनाज ने ब्राउन कलर का टॉप और स्किन कलर की पैंट पहनी थी। एयरपोर्ट पर जब मीडिया फोटोग्राफर्स ने उनकी फोटोज लेना शुरू किया तो उन्होंने सभी से हंसकर बात की।

वैसे इस दौरान शहनाज अकेले नहीं थीं। वह ब्रह्मकुमारी सिस्टर के साथ नजर आईं। बता दें कि सिद्धार्थ शुक्ला की मां ब्रह्मकुमारी सिस्टर्स को फॉलो करती हैं। सिद्धार्थ भी करते थे। वहीं सिद्धार्थ और उनकी मां के जरिए शहनाज भी इन्हें फॉलो करने लगीं। वह भी अब इनके साथ समय बिताती हैं।
क्या था सलमान के साथ वाला वीडियो


दरअसल, ईद के दिन सलमान की बहन अर्पिता खान शर्मा के घर पर पार्टी रखी गई थी। हालांकि पार्टी को होस्ट सलमान खान ने किया था। इस पार्टी में बॉलीवुड के बड़े-बड़े सेलेब्स शामिल हुए थे। वहीं इन सबके बीच शहनाज गिल को भी इन्वाइट किया गया था। पार्टी के बाद शहनाज, सलमान खान के साथ बाहर आईं। वह सलमान को गले लगाती हैं और उन्हें किस भी करती हैं गालों पर।

Tags:    

Similar News