सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली शहनाज गिल इन दिनों काफी चर्चा में हैं। हाल ही में एक्ट्रेस को खुशी का एक बड़ा कारण मिला है। शहनाज गिल ने एक नया घर खरीदा है और इसका अपडेट मिस गिल ने खुद अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर दिया है। इस खबर के बाद फैंस एक्ट्रेस को बधाइयां दे रहे हैं।
शहनाज गिल ने मुंबई में नया घर खरीदा है। फिलहाल, इस घर की कीमत कितनी है, इसको लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
शहनाज के फैंस उन्हें इंस्टाग्राम पर उन्हें नए घर की बधाईयां दे रहे हैं। एक्ट्रेस ने अपने फैंस को शुक्रिया कहते हुए सोशल मीडिया पर मैसज शेयर किया है।
Tags: