'Shefali' के निधन पर एक्स हसबैंड का शोक, न आ पाने का कारण किया स्पष्ट

Update: 2025-06-28 15:26 GMT
Entertainment मनोरंजन : शेफाली जरीवाला के एक्स हसबैंड हरमीत सिंह ने शनिवार शाम एक पोस्ट इंस्टाग्राम पर साझा की है, जिसमें एक्ट्रेस के निधन पर शोक जताया।
वह अपनी पोस्ट में यह भी लिखते हैं कि शेफाली बहुत जल्दी चली गईं। साथ ही हरमीत ने यह भी बताया कि क्यों वह चाहकर भी शेफाली के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पा रहे हैं। हरमीत सिंह अपनी पोस्ट में लिखते हैं, ‘शेफाली के निधन की खबर में लिए शॉकिंग थी। इस खबर को सुनकर मैं बिल्कुल टूट चुका हूं।हमने कई खूबसूरत साल, साथ गुजारे थे, उनकी यादें मेरी दिल में आज भी बसी हैं।
शेफाली के माता-पिता, उनकी बहन और शेफाली के पति पराग के साथ मेरी संवेदनाएं हैं।’ हरमीत पोस्ट में आगे लिखते हैं, ‘मैं इस वक्त यूरोप में हूं। यह बात मेरे लिए दुखदायी है कि मैं शेफाली के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पा रहा हूं। वह बहुत जल्दी चली गई। भगवान उसकी आत्मा को शांति दे। परिवार को इस मुश्किल घड़ी से लड़ने की ताकत दे। जय श्रीकृष्णा।’
Tags:    

Similar News