Mumbai Cruise Ship Drugs Case: मुंबई क्रूज शिप ड्रग्‍स मामले को लेकर बॉलीवुड अभिनेता और कांग्रेस नेता शत्रुघ्‍न सिन्‍हा ने कहा कि इसे बढ़ा चढ़ाकर पेश किया जा रहा है. क्‍या बॉलीवुड में ड्रग्‍स का चलन बढ़ता जा रहा है, इस सवाल पर सिन्‍हा ने कहा कि छोटे स्‍तर पर ऐसी खबरें हो सकती है लेकिन इस समय इन्‍हें बहुत बढ़ाकर पेश किया जा रहा है. उन्‍होंने कहा कि बहुत से लोगों का मानना है कि मुद्रा एयरपोर्ट पर बढ़े पैमाने पर ड्रग्‍स की खेप की बरामदगी से लोगों ध्‍यान हटाने के लिए ऐसा किया जा रहा है. पूर्व केंद्रीय मंत्री रह चुके शत्रुघ्‍न सिन्हा ने कहा कि जो सकता है कि केस का असली निशाना बॉलीवुड स्‍टार शाहरुख खान हों.

Tags: