Shatrughan Sinha: अचानक क्या हुआ बेटी की शादी के कुछ दिन बाद ही आस्पताल में एडमिट हुए पिता

Update: 2024-06-29 02:43 GMT
Shatrughan Sinha: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी को अभी 6 दिन ही हुए हैं कि एक्ट्रेस के पिता शत्रुघ्न सिन्हा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। Shatrughan Sinha फिलहाल मुंबई के कोकिला बेन अस्पताल में भर्ती हैं। शत्रुघ्न के अस्पताल में भर्ती होने की खबर ने फैंस को हैरान कर दिया है। शत्रुघ्न सिन्हा को देखने के लिए उनकी बेटी और दामाद अस्पताल पहुंचे हैं, शत्रुघ्न सिन्हा को रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घबराने वाली कोई बात नहीं है। सोनाक्षी की शादी के दौरान होने वाली भागदौड़ और दबाव के चलते एक्टर का रूटीन चेकअप कराया जा रहा है। फिलहाल उनकी तबीयत के बारे में आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी सामने नहीं आई हैबता दें, शत्रुघ्न सिन्हा Shatrughan Sinhaने हाल ही में अपने एक्स अकाउंट पर बेटी सोनाक्षी सिन्हा Sonakshi Sinhaऔर दामाद जहीर इकबाल Zaheer Iqbal की शादी की कई तस्वीरें शेयर किए हैं। इसके साथ ही एक्टर ने कैप्शन में एक खास मैसेज भी लिखा। उन्होंने लिखा, 'कृतज्ञता की भावना के साथ, मैं आप सभी को इस खास दिन पर हमारे साथ जश्न मनाने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं, जो आपकी गर्मजोशी, प्यार और बधाई के साथ 'सदी की शादी' बन गई है। हमारी प्यारी बेटी सोनाक्षी सिन्हा Sonakshi Sinhaजहीर इकबाल Zaheer Iqbal के साथ अपने जीवन की खूबसूरत यात्रा में एक नया अध्याय शुरू कर रही हैं।'
Tags:    

Similar News

-->