Raj Kapoor के स्टूडियो में शत्रुघन सिन्हा का हुआ था अपमान

Update: 2024-09-05 07:38 GMT

Mumbai.मुंबई: खामोश! शत्रुघन सिन्हा का ये डायलॉग खूब मशहूर है और ये उनकी पर्सानिलिटी पर जचता भी है। वो अच्छे अभिनेता होने के साथ-साथ एक बेबाक इंसान भी हैं और इस स्वभाव के कारण उन्हें एक बार आरके स्टूडियों में अपमानित भी होना पड़ा था, जब उन्होंने हिंदी सिनेमा जगत के युग पुरुष कहलाए जाने वाले पृथ्वीराज कपूर को लेकर कुछ कह दिया था।

राज कपूर से थी दोस्ती
शत्रुघन सिन्हा ने राज कपूर के साथ फिल्म ‘खान दोस्त’ में काम किया था और वो फिल्म फ्लॉप साबित हुई थी। हालांकि राज कपूर संग उनकी दोस्ती हो गई थी।
शत्रुघन
सिन्हा राज कपूर की इज्जत किया करते थे और उन्हें अपना आदर्श मानते थे, लेकिन वो उनके पिता पृथ्वीराज कपूर की एक बात से खफा थे और बार-बार हर किसी के सामने इस बात का जिक्र करते थे, जिसके कारण शम्मी कपूर आग बबूला हो गए थे।
IMDB.com की एक रिपोर्ट के मुताबिक शत्रुघन सिन्हा ने बताया था कि पृथ्वीराज कपूर उनके एक्टिंग स्कूल आए थे और वहां उनके शब्द सही नहीं थे। उनके मुताबिक पृथ्वीराज कपूर ने स्टूडेंट्स के साथ कुछ ऐसी बात की थी जो शायद नहीं करनी चाहिए थी। वो किस्सा शत्रुघन सिन्हा बार-बार सबके सामने बताते थे और किसी दिन कपूर खानदान तक भी ये बात पहुंच गई।
इसके अलावा शत्रुघन सिन्हा ने अपने इंटरव्यू में भी पृथ्वीराज कपूर को लेकर बयान दिया था कि उन्हें अपनी भाषा का ध्यान रखना चाहिए। राज कपूर उनके करीबी थे तो चाह कर भी वो कुछ नहीं बोले लेकिन शम्मी कपूर को ये सब बर्दाश्त नहीं हुआ।
कॉलर पकड़कर निकाला था बाहर?
रिपोर्ट्स के मुताबिक जब शत्रुघन सिन्हा और राज कपूर एक साथ आरके स्टूडियो में थे तो शम्मी कपूर वहां आए और शत्रुघन से पूछा कि वो उनके पिता के बारे में ये सब क्यों बोल रहे हैं। दोनों के बीच बहस शुरू हो गई और शम्मी कपूर ने उनका कॉलर पकड़ लिया। बताया जाता है कि शम्मी कपूर इतना नाराज हो गए कि उन्होंने शत्रुघन का कॉलर पकड़कर उन्हें स्टूडियो के बाहर फेंक दिया। इसके बाद सिन्हा की एंट्री वहां बंद करवा दी गई थी। रिपोर्ट्स में ये भी बताया जाता है कि शत्रुघन सिन्हा ने बाद में उनसे माफी मांगी थी।
Tags:    

Similar News

-->