नई दिल्ली : एक्ट्रेस शमा सिकंदर (Shama Sikander) अपनी अदाकारी का जादू टेलीविजन से लेकर बॉलीवुड तक में चला चुकी हैं। एक्ट्रेस ने हर तरह के किरदार पर्दे पर उतारे हैं। हालांकि उन्हें खास पहचान उनके बोल्ड लुक्स के कारण मिली है। शमा सिकंदर इन दिनों भले ही कोई शो में नजर नहीं आ रही हैं, लेकिन अपने लेटेस्ट फोटोशूट को लेकर खूब सुर्खियों में रहती हैं। फैंस को शमा सिकंदर की तस्वीरें और वीडियो काफी पसंद आती हैं। शमा सिकंदर अपने फैंस के साथ जुड़े रहने के लिए सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव हैं। शमा सिकंदर अपनी हॉटनेस से इंटरनेट का पारा हाई कर देती हैं। वह अक्सर अपने नए लुक्स से फैंस को इम्प्रेस करती रहती हैं। एक बार फिर से शमा सिकंदर की लेटेस्ट तस्वीरें सामने आई हैं। जिसमें वह काफी हॉट लग रही हैं।

हाल ही में शमा सिकंदर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें उन्होंने डार्क ग्रीन कलर की ड्रेस पहनी है। इसके साथ ही उन्होंने गोल्डन कलर की हाई हील्स पहनी है। अपने कंप्लीट लुक के लिए शमा सिकंदर ने हैवी मेकअप किया है और बालों को खुला रखा है। जिसमें वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।
लेटेस्ट फोटोशूट में शमा सिकंदर ने बेहद हॉट पोज दिया हैं। जिसे देख फैंस की नजर नहीं हट रही। फैंस ने इस तस्वीर को शेयर के साथ लाइक भी किया हैं। वहीं फैंस ने खूब ज्यादा कमेंट किए हैं। हॉट, बोल्ड, ब्यूटीफुल, नाइस और अमेजिंग जैसे कमेंट कर रहे हैं।



Tags: