नई दिल्ली: एक्ट्रेस शमा सिकंदर (Shama Sikander) टीवी से लेकर बॉलीवुड तक कई प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रह चुकी हैं. हालांकि, इसके बावजूद उन्होंने अपनी एक्टिंग के दम पर बहुत ऊंचा मुकाम हासिल नहीं किया, लेकिन शमा अक्सर सुर्खियों में जरूर छाई रहती हैं. इसका एक खास कारण उनका ड्रेसिंग सेंस और बोल्ड लुक है. अक्सर वह अपने लुक के कारण चर्चा में रहती हैं.

शमा ने शेयर किया बोल्ड लुक
शमा के चाहने वाले आज दुनियाभर में मौजूद हैं, जिनके साथ वह सोशल मीडिया के जरिए जुड़ी रहती हैं. ऐसे में अक्सर वह फैंस के साथ अपनी सिजलिंग फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं. इस वजह से उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी लंबी हो गई है. अब फिर से शमा ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर अपना बेहद बोल्ड लुक शेयर किया है.
काफी हॉट दिख रही हैं शमा
शमा इस फोटो में समुद्र में खड़ी दिख रही हैं. यहां उन्होंने पिंक कलर की बिकिनी पहनी है. इस दौरान शमा ने अपने बालों को बांधा हुआ है और सनग्लासेस लगाए हुए हैं. अपने इस लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने हूप ईयररिंग्स पहने हैं.
यहां वह कैमरे में देखते हुए पोज दे रही हैं. इस लुक में एक्ट्रेस बेहद हॉट दिख रही हैं. इसके साथ उन्होंने कैप्शन में 'पिंक' लिखकर बहुत सारे रेड हार्ट इमोजी बनाए हैं. अब फैंस के बीच उनके इस अवतार को काफी पसंद किया जा रहा है.
इस गाने में दिखी थीं शमा
शमा के करियर की बात करें तो पिछली बार उन्हें म्यूजिक वीडियो 'हवा करदा' में देखा गया था. एक्ट्रेस काफी समय टीवी शोज के साथ ही फिल्मों वेब सीरीज और म्यूजिक वीडियोज में भी काफी एक्टिव हो गई हैं. फैंस हमेशा पर्दे पर देखने के लिए उत्साहित रहते हैं.
Tags: