शालीन भनोट ने प्रियंका चाहर चौधरी को लेकर कही ये बात, शिव ठाकरे ने फैंस के बीच खोला गेम

हालांकि प्रियंका ने कई बार ये दावा किया है कि वो इस घर में अकेले ही सबके लिए काफी है।

Update: 2023-01-17 07:15 GMT
टीवी का सबसे विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 16 में हाल ही में नॉमिनेशन का टास्क हुआ था। इस दौरान घर के कई सदस्य पर नॉमिनेशन की तलवार लटक गई। वहीं अब टिकट टू फिनाले वीक की शुरुआत हो गई है। फिलहाल बिग बॉस ने निमृत कौर को घर का ताज दे दिया है। साथ ही टिकट टू फिनाले भी उनके हाथों में है। ऐसे में निमृत को कप्तानी से हटाने के लिए सभी सदस्य दांव खेलने लगे हैं। बीते एपिसोड में प्रियंका चाहर चौधरी और सौंदर्या शर्मा के बीच जमकर लड़ाई हुई। इस दौरान दोनों ने एक दूसरे पर जमकर निशाना साधा। इसके अलावा शालीन भनोट और प्रियंका के बीच भी बहस हो गई। इस बीच बिग बॉस 16 का एक प्रोमो आउट हुआ है, जिसमें सभी लोग प्रियंका चाहर चौधरी पर निशाना साधते नजर आ रहे हैं। 
शालीन भनोट ने प्रियंका चाहर चौधरी को लेकर कही ये बात
सलमान खान का शो बिग बॉस 16 का एक प्रोमो इंटरनेट पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है, जिसमें बिग बॉस सभी सदस्यों से प्रियंका चाहर चौधरी पर अपनी राय मांगते हुए दिखाई दे रहे हैं। सभी पहले शालीन भनोट को बुलाया जाता है, जिसके बाद वो प्रियंका पर रिएक्ट करते हैं। वो कहते हैं, 'उसके तर्क मुझे सही नहीं लगते है वो एक बात को पकड़ लेती हैं। वो अपने आपको ऊपर दिखाकर दूसरों को नीचा दिखाती है।' वहीं शिव ठाकरे , प्रियंका के बारे में कहते हैं, 'उसका सबसे अच्छा यही था वो लड़ाई करती थी लेकिन अंकित के जाने के बाद से प्रियंका ने लड़ाई करना छोड़ दिया है। इसलिए वो अब जीरो हो गई है।' 
चर्चा में हैं प्रियंका चाहर चौधरी
बताते चलें कि प्रियंका चाहर चौधरी की पॉपुलेरिटी काफी तगड़ी है। लोगों का मानना है कि वो बिग बॉस के 16 वे सीजन को जीत सकती हैं। हालांकि अंकित गुप्ता के जाने के बाद से उन्होंने अपना गेम चेंज कर लिया है। अब वो शालीन भनोट और टीना दत्ता की खास दोस्त बन गई हैं। हालांकि कई सदस्यों का ये मानना है कि प्रियंका चाहर, शालीन और टीना को यूज कर रही हैं। हालांकि प्रियंका ने कई बार ये दावा किया है कि वो इस घर में अकेले ही सबके लिए काफी है। 
Tags:    

Similar News

-->