मुंबई। बॉलीवुड एक्टर शक्ति कपूर की लाडली बेटी और बेहतरीन एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) अक्सर अपनी पर्सनल एक्टिविटीज से फैंस को विजुअल ट्रीट देती देखी जाती हैं। श्रद्धा सोशल मीडिया पर बॉलीवुड एक्ट्रेसेस में सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली दूसरे नंबर की हसीना हैं। वहीं, अब श्रद्धा ने अपना एक बेहद प्यारा और सादगी भरा वीडियो (Shraddha Kapoor Video) साझा किया है, जिसे देख फैंस अपना दिल हार बैठे हैं।

श्रद्धा कपूर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वो ऑटो रिक्शा की सवारी करती नजर आ रही हैं। इस दौरान एक्ट्रेस को ब्लैक टीशर्ट और ब्लू जींस पहने देखा गया है। साथ ही उनके खुले बाल और चश्मा उनकी मासूमियत पर चार चांद लगा रहा है। इस क्लिप को साझा करते हुए एक्ट्रेस लिखती हैं,'आपका सही रविवार कैसा है ??? मेरे ऑटो की सवारी, मेरे बालों में हवा, पुराने गाने।'
श्रद्धा के जरिए शेयर किए गए वीडियो के बैकग्राउंड में लता मंगेशकर का फेमस गाना 'ठंडी हवाएं' (Thandi Hawayen) चल रहा है। जो इस वीडियो को और ज्यादा अट्रैक्टिव बनाने में सफल रहा है। एक्ट्रेस की क्लिप सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गई है, और अबतक इसे इंस्टाग्राम वर्ल्ड में 16 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।
एक यूजर ने वीडियो देख एक्ट्रेस की तारीफ में लिखा है,'बस आपका पोस्ट देखने के लिए ही मैं इंस्टाग्राम चलाता हूं।' दूसरे ने लिखा,'काश रिक्शे वाले को पता चल जाता कि ये श्रद्धा कपूर हैं।' एक अन्य लिखते हैं,'आप करोड़ों दिलों की रानी हैं।' ऐसे ही बाकी यूजर्स भी हार्ट और लव वाला इमोजी ड्रॉप कर श्रद्धा की मासूमियत की तारीफ करते नजर आए हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो, श्रद्धा जल्द ही डायरेक्टर लव रंजन (Luv Ranjan) की फिल्म में रणबीर कपूर संग नजर आएंगी।


Tags: