जनता से रिश्ता वेबडेस्क |   पंजाब की कैटरीना कैफ के नाम से मशहूर हुईं बिग बॉस 13 कंटेस्टेंट शहनाज गिल का इरादा अब सिंगिंग में हाथ आजमाने का लगता है. शहनाज गिल ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह गाना गाती हुई नजर आ रही हैं. शहनाज गिल इस वीडियो में 'तुझपे शुरू' सॉन्ग गा रही हैं और बहुत ही प्यारे एक्सप्रेशंस भी दे रही हैं. शहनाज गिल  के इस वीडियो को फैन्स पसंद कर रहे हैं और इस वीडियो को 15 लाख से ज्यादा बार देखा भी जा चुका है.


शहनाज गिल ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है, 'कितना अच्छा गाती हूं न मैं...' इसपर उनके फैन्स के खूब रिएक्शन आ रहे हैं कोई फैन उनकी आवाज को क्यूट बता रहा है तो कोई उन्हें सिंगिंग करने की सलाह दे रहा है. इस तरह शहनाज गिल के इस वीडियो को फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं बता दें कि शहनाज गिल  ने बिग बॉस 13 से जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की थी. बिग बॉस हाउस में सिद्धार्थ शुक्ला के साथ उनकी दोस्ती को पसंद भी किया गया था. बिग बॉस के बाद से वह सिद्धार्थ शुक्ला के साथ दो म्यूजिक वीडिय कर चुकी हैं और फैन्स को यह बेहद पसंद भी आए थे. लेकिन लगता है कि शहनाज गिल अब गायकी में भी हाथ आजमाने वाली हैं




Tags: