पटियाला सूट पहनकर खेतों में दुपट्टा लहराती दिखीं शहनाज गिल, वायरल हुआ वीडियो

शहनाज गिल आजकल सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। वह अक्सर ही अपनी तस्वीरों और वीडियो सोशल मीडिया पर डालती रहती है। वहीं, इस बार शहनाज पंजाब में अपने पिंड यानि गांव में पहुंच गई हैं।

Update: 2022-04-07 01:53 GMT

शहनाज गिल आजकल सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। वह अक्सर ही अपनी तस्वीरों और वीडियो सोशल मीडिया पर डालती रहती है। वहीं, इस बार शहनाज पंजाब में अपने पिंड यानि गांव में पहुंच गई हैं। उन्होंने अपने गांव के खेतों से एक वीडियो शेयर किया है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो में शहनाज काफी खूबसूरत भी नजर आ रही हैं।

शहनाज ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें उन्होंने अपने गांव की झलक दिखाई है। शहनाज ने एक पर्पल और व्हाइट कर्लर का सूट पहना हुआ है, जिसमें वह काफी खूबसूरत लगी रही हैं। शहनाज कभी ट्रैक्टर पर बैठीं नजर आ रही हैं, तो कभी खेतों में अपने दुपट्टे को लहराते हुए भाग रही हैं। फैंस को शहनाज का हंसता और खिलखिलाता चेहरा काफी पसंद आ रहा है और उनका यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शहनाज ने इस वीडियो के साथ लिखा है मेरा पिंड, मेरे खेत।

हाल ही में शहनाज गिल अपने फोन के वॉलपेपर की वजह से भी सुर्खियों में आई थीं। दरअसल, जब शहनाज मुंबई एयरपोर्ट पर दिखाई दीं, तो किसी की नजर उनके फोन के वॉलपेपर पर चली गई। वॉलपेपर में शहनाज की सिद्धार्थ शुक्ला के साथ फोटो थी, जिसमें दोनों ने एक-दूसरे का हाथ पकड़ा हुआ था। इस फोटो को देख दोनों के फैंस काफी इमोशनल हो गए थे।

आपको बता दें कि शहनाज गिल ने 'बिग बॉस' सीजन 13 में हिस्सा लिया था, जिसके बाद उनकी फैन फॉलोइंग काफी बढ़ गई। शो में शहनाज की जोड़ी सिद्धार्थ के साथ काफी पसंद की गई थी। सिद्धार्थ के निधन के बाद भी फैंस दोनों को सिडनाज ही कहते हैं और अक्सर उनके फोटो और वीडियो शेयर करते रहते हैं। शहनाज के वर्कफ्रंट की बात करें तो पिछले साल उनकी 'हौसला रख' फिल्म रिलीज हुई थी, जिसमें उनकी एक्टिंग को काफी सराहा गया था। इसके अलावा वह कई म्यूजिक वीडियो में काम कर चुकी हैं।


Tags:    

Similar News