शहनाज गिल ने पहली बार इंटेंस LOOK में करवाया फोटोशूट, दिल हार बैठे फैंस

बिग बॉस फेम एक्ट्रेस शहनाज गिल अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी नई-नई फोटोज अपलोड कर चर्चा में बनी रहती हैं।

Update: 2021-06-17 05:29 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | बिग बॉस फेम एक्ट्रेस शहनाज गिल अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी नई-नई फोटोज अपलोड कर चर्चा में बनी रहती हैं। इस बार शहनाज गिल ने अपने ग्लैमरस अंदाज से फैंस को दीवाना बना दिया है। फैंस उनके इस अंदाज की जमकर तारीफ कर रहे हैं। 


इन फोटोज में शहनाज गिल ब्लू एंड व्हाइट ड्रेस में काफी ग्लैमरस लग रहीं हैं।बिग बॉस से चर्चा में आई शहनाज गिल के आज लाखों फैन्स हैं, जो उनकी तस्वीरों को लाइक्स और कमेंट्स के जरिए प्यार देते हैं।
इन तस्वीरों में शहनाज का गॉर्जियस अंदाज फैंस को खूब लुभा रहा है। इंस्टाग्राम पर शहनाज गिल का कॉमेंट बॉक्स तारीफों से भर चुका है।
फोटोज में ब्लू कलर की डीप नेक ड्रेस के साथ मैचिंग जूलरी उनके लुक पर चार चांद लगा रही हैं। इन फोटोज में शहनाज गिल अलग-अलग अंदाज में पोज देती नजर आ रहीं हैं।
शहनाज गिल की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गई हैं। शहनाज गिल बिग बॉस 13 के अलावा कई म्यूजिक एल्बम्स में भी नजर आ चुकी हैं। शहनाज गिल सोशल मीडिया पर कभी अपने ट्रेडिशनल लुक, कभी ग्लैमरस अंदाज तो कभी बोल्ड अवतार में तहलका मचाती रहती हैं।


Tags:    

Similar News