कल महाबलेश्वर में शादी करेंगी शाहिद कपूर की बहन सना

सुप्रिया पाठक और पंकज कपूर की बेटी और शाहिद कपूर की बहन सना कपूर कल शादी करने जा रही हैं।

Update: 2022-03-01 16:51 GMT

सुप्रिया पाठक और पंकज कपूर की बेटी और शाहिद कपूर की बहन सना कपूर कल शादी करने जा रही हैं। ये शादी महाबलेश्वर में होगी। सना कपूर मनोज पाहवा और सीमा पाहवा के बेटे मयंक से शादी करने वाली हैं। एक करीबी सूत्र के हवाले से पिंकविला ने लिखा है- "शादी महाबलेश्वर में हो रही है और परिवार पहले ही कार्यक्रम स्थल पर पहुंच चुका है। जहां आज मेहंदी और संगीत के फंक्शन हो रहे हैं, वहीं कल शादी तय है। यह एक निजी समारोह है, जिसकी वे कुछ समय से योजना बना रहे हैं।'


Tags:    

Similar News

-->