जनता से रिश्ता वेबडेस्क |   Rubina Dilaik- Abhinav Shukla  को बिग बॉस 14 में बहुत पसंद किया गया था. रुबीना ने शो में अपनी शादी को लेकर कई खुलासे किए थे. रुबीना ने बताया था कि अगर उन्हें इस शो में आने का मौका नहीं मिलता तो शायद उनका डिवार्स हो गया होता. लेकिन इस शो ने उनके रिश्ते को एक नई मजबूती दी. शो जीतने के बाद रुबीना और अभिनव क्वालिटि टाइम स्पेंड कर रहे हैं. 

हाल ही में रुबीना ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की जिसमें वो एक बच्चे को गोद में लिए खड़ी हैं. जिसके बाद उनकी फ्रैंड और बिग बॉस की कंटेस्टेंट रही निक्की तंबोली ने खुले आम पूछ लिया कि तुम मां कब बनोगी? रुबीना ने इस सवाल का मजेदार जवाब दिया है. 
रुबीना (Rubina Dilaik) ने मजेदार जवाब देते हुए लिखा- ये हमारे एक फ्रेंड का बच्चा है. बहुत ही क्यूट है. फिलहाल हम लोग क्वलिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं. बच्चे को कोई प्लान नहीं है.


Tags: