जनता से रिश्ता वेबडेस्क | 


नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज़ 'मनी हाइस्ट' में प्रोफेसर का रोल प्ले करने वाले अल्वारो मोर्ते लाखों दिलों पर राज करते हैं. अल्वारो मोर्ते अपनी नायाब एक्टिंग के दम पर फैंस के बीच छाए रहते हैं. ऐसे में क्या आपने मोर्ते की तरह से दिखने वाले सेबस्टियन पुगा रिलोनो को कभी देखा है.


अगर आप सेबस्टियन पुगा रिलोनो के इंस्टाग्राम को देखेंगे तो उनकी फोटोज आपको कंफ्यूज करने वाली हैं.

रिलोना काफी हद तक अल्वारो से मिलते हैं. उनका स्टाइल और लुक सब कुछ मिलता जुलता है.

फैंस अगर अचानक से दोनों के साथ की फोटोज देखें तो पहचानना मुश्किल हो सकता है.

अल्वारो की तरह से ही रिलोना के भी चाहने वालों की लिस्ट लंबी है. उनके इंस्टाग्राम पर 68.7 k फोलोअर्स हैं.
Tags: