कपिल शर्मा (Kapil Sharma) की मानें तो पिछले साल दिसंबर में बाकी लोगों की तरह वो भी नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) की पोस्ट को देखकर झांसे में आ गए थे. कपिल के अनुसार, नेहा की पोस्ट को देखकर ना सिर्फ वे बेहद इमोशनल हो गए थे बल्कि उन्होंने सिंगर को पर्सनली मैसेज तक कर दिया था. यह पूरा मामला क्या था आपको विस्तार से बताते हैं. असल में पिछले साल दिसंबर में नेहा कक्कड़ ने सोशल मीडिया पर एक फोटो पोस्ट शेयर की थी. इस पोस्ट में नेहा प्रेग्नेंट दिखाई दे रही हैं. साथ ही इस पोस्ट का टाइटल था 'ख्याल रख्या कर'.

आपको बता दें कि पोस्ट में नेहा और रोहनप्रीत दोनों दिखाई दे रहे थे और सिंगर प्रेग्नेंट दिखाई दे रही थीं. यह देखते ही सिंगर के फैंस सहित कपिल शर्मा को भी लगा कि नेहा कक्कड़ सचमुच की प्रेग्नेंट हैं और यह खबर पाते ही कपिल खुशी के चलते काफी इमोशनल हो गए थे. यहां तक कि कॉमेडियन ने नेहा कक्कड़ को मैसेज करके 'गॉड ब्लेस यू' तक कह दिया था. आपको बता दें कि यह सब बातें खुद कपिल शर्मा ने एक प्रोमो वीडियो में कहीं हैं.
इस प्रोमो वीडियो में नेहा कक्कड़ भी दिखाई दे रही हैं जो कि कपिल के शो में जल्द ही बतौर गेस्ट नजर आने वाली हैं. कपिल की मानें तो उन्होंने जैसे ही नेहा कक्कड़ को मैसेज किया तो सिंगर ने पलटकर रिप्लाई करते हुए बताया, 'भईया ये तो गाना है.' आपको बता दें कि यह एक सॉन्ग था जिसका इस यूनीक अंदाज में नेहा कक्कड़ और उनके पति रोहनप्रीत ने प्रमोशन किया था. हालांकि, सिंगर के फैंस इस पोस्ट को देखकर यही समझ बैठे थे कि नेहा प्रेग्नेंट हैं.


Tags: