अंबानी फैमिली के कल्चरल सेंटर की ओपनिंग में बॉलीवुड और हॉलीवुड के कई सितारों ने शिरकत की। इवेंट के दौरान कई बड़ी हस्तियां नज़र आईं। यहां कुछ लोग ऐसे भी टकराए जिनके बीच का बॉन्ड देखने के लिए सारी दुनिया तरसी जा रही थी। अब यह तो जानते हैं कि सलमान खान और शाहरुख खान जिगरी यारो की तरह है। ऐसे में पठान का रिश्ता शाहरुख के परिवार के साथ कैसा है वह बीती रात देखने को मिला है। सलमान खान ने गौरी खान और उनके दोनों बच्चों के साथ मीडिया के सामने कई पोज दिए, साथ ही आर्यन खान खान और सलमान खान के बीच एक खास कनेक्शन भी दिखाई दिया।
बीती रात से वायरल हो रही फोटोज और वीडियो में एक वीडियो और आर्यन खान और सलमान खान का भी है, जिसे देख फैंस को हैश उड़ गएं हैं। सलमान खान और आर्यन खान की इस वीडियो को देखने के बाद फैंस इनकी जोड़ी को लेकर खूब कमेंट कर रहें हैं। सलमान खान और आर्यन खान की वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा 'अगर आज सलमान का बेटा होता तो करण अर्जुन बन जाती।' तो वहीं दूसरा यूजर ने कमेंट करते हुए लिखता है कि 'आर्यन खान बिल्कुल अपने पिता शाहरुख की ही तरह हैं, जिस तरह उन्होंने सलमान से हाथ मिलाया, वो बिल्कुल अपने पिता की तरह लगे।'
Tags: