अल्लू अर्जुन की मचअवेटेड फिल्म 'पुष्पा 2' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अल्लू अर्जुन के बर्थडे के खास मौके पर फिल्म का ट्रेलर रिलीज होगा। वहीं फैंस के एक्साइटमेंट को दोगुना करने के लिए मेकर्स ने ट्रेलर से पहले पुष्पा की पहली झलक दिखाई है। जी हां, थोड़े देर पहले मेकर्स ने 3:14 मिनट का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें खुलासा हो गया है कि इतने दिनों से पुष्पा कहां था। दरअसल, हाल ही में फिल्म का टीजर जारी किया गया था, जहां सभी पुष्पा की खोज कर रहे होते हैं। वहीं अब इस वीडियो में अल्लू अर्जुन यानी पुष्पा का पहला लुक रिवील किया गया है।

Full View

Tags: