कंगना रनौत के शो 'लॉकअप' में आए दिन कोई ऐसी सनसनीखेज घटना हो जाती है जिस पर सुर्खियां बनती हैं। ALT Balaji और MX Player पर मुफ्त में प्रसारित किए जा रहे इस शो में आए दिन नए विवाद और खुलासे देखने को मिलते रहते हैं। इसी क्रम में हाल ही में शो पर सायशा शिंदे ने मंदना करीमी को लिप किस कर लिया। ये ऑनस्क्रीन ड्रामा तब शुरू हुआ जब कंगना रनौत ने जजमेंट डे पर खिलाड़ियों को एक नया टास्क दिया और सभी से एक ऐसा कंटेस्टेंट चुनने को कहा जिसे वो किस करना चाहते हैं।

'लॉकअप' में सायशा-मंदाना का किस

खिलाड़ियों को चुने गए कंटेस्टेंट्स के गाल पर किस वाला स्टैंप लगाना था लेकिन अपनी फीलिंग्स एक्सप्रेस करते हुए पार्टिसिपेंट्स इमोशनल होने लगे और इसी सब के बीच सायशा ने मंदाना करीमी को होठों पर किस किया। सायशा ने अपनी फीलिंग्स जाहिर करते हुए कहा कि 'मंदना उन्हें बहुत अट्रैक्ट करती हैं।' शो के प्रोमो वीडियो में भी सायशा और मंदाना को किस करते हुए देखा जा सकता है।

सबकी फेवरिट बनीं सायशा शिंदे

जो दिलचस्प बात शो के इस खास एपिसोड में देखने को मिली वो ये थी कि पिछले दिनों अपने बेबाक अंदाज के चलते एविक्ट हुईं सायशा बहुत से लोगों की फेवरेट हैं। तमाम लोगों ने अपने इमोशन्स और फीलिंग्स जाहिर करते हुए मंदाना और सायशा के चेहरे पर स्टैंप लगाई। गौरतलब है कि सायशा एक ट्रांसवुमेन फैशन डिजाइनर हैं जिनकी पर्सनल लाइफ काफी पेनफुल रही है।

बात करें बाकी खिलाड़ियों की तो आजमा फल्लाह ने शिवम को चुना, जीशान खान ने मंदाना को चुना, मंदाना ने अंजलि को चुना और मुनव्वर फारुकी ने सायशा को चुना। कंगना रनौत के शो 'लॉकअप' में ही सायशा ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़े तमाम राज खोलते हुए बताया था कि किस तरह उन्हें अपनी निजी जिंदगी में काफी मैन्युपुलेशन और हैरासमेंट झेलनी पड़ी है।


Tags: