Entertainment मनोरंजन : पंजाबी फिल्म ‘सरदार जी 3’ का टीजर रिलीज हुआ। टीजर देखकर दिलजीत के फैंस हंस-हंसकर लोट-पोट सकते हैं। साथ ही फिल्म में थ्रिलर, हॉरर की भी भरपूर डोज फैंस के लिए है।
टीजर की शुरुआत में यूके का एक भूतिया प्लेस दिखाया जाता है। इस प्लेस में दिलजीत दोसांझ के किरदार की एंट्री होती है। भूत के कारण थ्रिलर का माहौल बनता है। आगे सीन्स में दिलजीत के किरदार को कई सुंदर भूतनियों के साथ दिखाया जाता है, जो उसके साथ ही रहती है। फिल्म में दिलजीत का किरदार एक घोस्ट हंटर का है, जो खूब मजाकिया भी है।
टीजर देखकर लगता है कि दिलजीत की यह फिल्म दर्शकों का भरपूर मनाेरंजन करेगी। पंजाबी फिल्म ‘सरदार जी 3’ का निर्देशन अमर हुंदल कर रहे हैं। फिल्म में दिलजीत दोसांझ के साथ नीरू बाजवा और मानव विज भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। यह फिल्म 27 जून, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Tags: