बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) ने अपनी पहली फिल्म से ही अपनी एक्टिंग का जादू फैंस के बीच छोड़ दिया था। सारा सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। ऐसे में इन दिनों सारा अली खान कश्मीर में मां अमृता सिंह (Amrita Singh) और भाई इब्राहिम अली खान (Ibrahim Ali Khan)के साथ कश्मीर में छुट्टियां मना रही हैं, जिसकी फोटोज और वीडियोज वह शेयर कर रही हैं। इसी बीच अब सारा ने अपने रमजान (Ramzaan )महीने की शुरुआत गुलमर्ग की दरगाह में नमाज पढ़कर की है।

दरअसल सारा अली खान ने रमजान के पाक महीने की शुरुआत अपने कश्मीर वेकेशन से एक दरगाह में नमाज अदा करके की। वैसे तो सारा कश्मीर वेकेशन पर भाई इब्राहिम अली खान और मॉम अमृता सिंह के साथ पिछले कुछ दिनों से तस्वीरें शेयर कर रही हैं। गुलमर्ग की बर्फीली ढलानों में से लेकर कश्मीर घाटी के स्वादिष्ट खाने का स्वाद लेने तक, सारा वह सब कुछ कर रही हैं जो एक आम इंसान कश्मीर में करना पसंद करेगा ।



 और अब आज रमज़ान महीने की शुरुआत में सारा ने गुलमर्ग स्थित बाबा रेशी दरगाह में नमाज अदा की और सभी के लिए दुआएं मांगी। अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर सारा ने गुलमर्ग में हरे-भरे पहाड़ों से घिरी दरगाह की एक तस्वीर शेयर की । सारा ने रमजान के मौके पर सभी को शुभकामनाएं दीं । फोटो के कैप्शन में सारा ने लिखा, रमजान करीम। उनहोने बाबा ऋषि गुलमर्ग कश्मीर की लोकेशन का स्टीकर जोड़ा और दरगाह की फोटो अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की।

बता दें कि सारा हर महीनें कई न कई वेकेशन मनाने जाती हैं। बीते दिनों एक्ट्रेस मालदीव में छुट्टियां बिताकर आई थी। तो वहीं इन दिनों कश्मीर की खूबसूरत वादियों के मजे ले रही हैं। फ़िलहाल सारा अपने भाई और मां के साथ कश्मीर की वादियों का जमकर लुत्फ उठा रही हैं और खूब सारी यादें बना रही हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो सारा को फैंस ने आखिरी बार वरुण धवन स्टारर कुली नंबर वन में देखा था। जल्द ही सारा एक्टर धनुष और अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'अतरंगी रे' में नजर आएंगी। इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। फिल्म को आनंद एल राय ने डायरेक्ट किया है। वहीं भूषण कुमार ने इसे प्रोड्यूस किया है। फिल्म की रिलीज़ डेट 6 अगस्त 2021 रखी गई है।


Tags: