Sapna Choudhary Video: हरयाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी ने बीते दिनों इंस्टाग्राम पर 1 मिलियन फॉलोअर्स पार लिए. इस बात का जश्न मनाते हुए सपना ने अपने फैंस को ट्रीट दिया और वो खेत में अपने लाजवाब अंदाज में डांस करती नजर आई. सोशल मीडिया पर उन्होंने अपना एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वो हरे रंग का सूट पहनकर खेत में डांस करती नजर आ रही हैं. वीडियो को साझा कर उन्होंने कैप्शन में लिखा, "1 मिलियन व्यूज क्रॉस करने के लिए आपका धन्यवाद. ये ऑर्गनिक है, पैसे देकर नहीं बढ़वाए."

Tags: