सपना चौधरी ने यैलो ड्रेस में बिखेरी अदाएं, लेटेस्ट PHOTOS ने इंटरनेट पर मचाया धमाल

इन फोटोज को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

Update: 2021-05-05 11:22 GMT

हरियाणवी डांसर सपना चौधरी हमेशा ही अपने अलग अंदाज के लिए जानी जाती हैं। वह इन दिनों सोशल मीडिया पर जबरदस्त एक्टिव नजर आ रही हैं। आए दिन उनकी लेटेस्ट तसवीरें और वीडियो फैंस के बीच चर्चा में बने रहते हैं। ऐसा कोई दिन नहीं बीतता जब सपना कोई पोस्ट शेयर न करें। वहीं बेटे के जन्म के बाद सपना के एक के बाद एक नए म्यूजिक वीडियो रिलीज हो रहे हैं। इसी बीच सपना की कुछ लेटेस्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बनीं हुई हैं। इन तस्वीरों में सपना का स्टाइल उनके फैंस का दिल जीत रहा है।




हरियाणवी क्वीन सपना चौधरी ने अपने इंस्टाग्राम अकउंट पर अपनी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों में उनका लुक देख फैंस दीवाने हो रहे हैं। इन फोटोज में सपना ने यलो कलर का सलवार सूट पहना है। इस ड्रेस के साथ ही सपना ने मैचिंग बैग भी कैरी किया है। वहीं उनके हेयर स्टाइल की बात करें तो सपना ने एक खूबसूरत सी पोनी टेल बनाई है। साथ ही कानों के झुमकें और बड़ी सी बिंदी उनके लुक को और भी खूबसूरत बना रहे हैं। इन फोटोज को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।


Tags:    

Similar News