जनता से रिश्ता वेबडेस्क|  हरियाणवी एक्टर और डांसर सपना चौधरी हर अंदाज उनके फैंस को घायल करने के लिए काफी है। वह भले ही मेन स्ट्रीम से ताल्लुक न रखती हों, लेकिन वह सोशल मीडिया पर फैन फॉलोइंग के मामले में बड़ी एक्ट्रेसेस को टक्कर देती हैं। एक्ट्रेस की हर तस्वीर सोशल मीडिया पर आते ही ताबड़तोड़ वायरल हो जाती है। वह अक्सर अपनी लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियोज फैंस के बीच शेयर कर उनके साथ जुड़ी रहती हैं। वह अक्सर अपने डांस वीडियो शेयर कर फैंस को एंटरटेन करती रहती हैं। इसी बीच एक्ट्रेस का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह अपनी आंखों के इशरों से फैंस को दीवाना बनाती दिख रही हैं। यहां देखें वीडियो...

सपना चौधरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना एक लेटेस्ट वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में वह लाल रंग का लहंगा और स्ट्रेप वाली चोली में कहर ढाती नजर आ रही हैं। इस ड्रेस के साथ उन्होंने सिल्वर नेकलेस, एयररिंग्स और चूड़ियां पहनी हुई हैं। सपना वीडियो में शीशे के सामने खड़े होकर एवरग्रीन एक्ट्रेस रेखा के गाने 'इन आंखों की मस्ती के मस्ताने हज़ारों हैं' पर मदमस्त अदाएं दिखाती नज़र आ रही हैं। वहीं उनके आखें की अदांए देख उनके फैंस उनके हुस्न के कायल हो रहे हैं। उनकी नजाकत देख फैंस लगातार कमेंट कर उनकी तारफी कर रहे हैं। अबतक इस वीडियो को हजारों व्यूज मिल चुके हैं।

सपना चौधरी के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह इन दिनों एंड टीवी के एक क्राइम शो 'मौका-ए-वारदात'में रवि किशन और मनोज तिवारी के साथ शो को होस्ट करती हुई भी नज़र आ रही हैं। इसके अलावा सपना ने हरियाणवी इंडस्ट्री के साथ, भोजपुरी, पंजाबी और बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी काम किया है। उन्होंने बॉलीवुड में 'दोस्ती के साइड इफेक्ट्स' फिल्म से डेब्यू किया था। बता दें कि सपना चौधरी 'बिग बॉस 11' का हिस्सा रह चुकी हैं।


Tags: